लोहरदगा, जनवरी 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। जीव दया फाउंडेशन तथा होप के संयुक्त तत्वावधान में लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के बरही गांव के 20 और किस्को प्रखंड के सेमरडीह बिरहोर कॉलोनी के 30 जरूरतमंदों के बीच एक सेट यूनिफार्म, जैकेट तथा जूता मोजा का वितरण सोमवार को किया गया। सोमवार को उक्त आंगनवाड़ी केंद्रों में होप संस्था के द्वारा सामग्री का वितरण किया गया। लोहरदगा के पांच आंगनबाड़ी के चिह्नित बच्चों के बीच भी यूनिफॉर्म, जैकेट व जूता-मोजा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में होप के उज्जवल कुशवाहा, उषा उरांव, आरती रजक, गीता बिरहोर, अरविन्द वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.