बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
गिरडीह, मार्च 30 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय के खेल मैदान में सोमवार को अभिव्यक्ति फाउंडेशन एमथ्रीएम फाउंडेशन और एसपीजेआईएमआर डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उदयपुर पंचायत के उप मुखिया त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा ने फीता काटकर किया। मौके पर उप मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता के आयोजन होने से बच्चों के बीच अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है और बच्चे विभिन्न खेल खेलने के लिए प्रेरित होते हैं। आयोजन टीम के सदस्यों ने कहा कि खेल महोत्सव आयोजन करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। बता दें कि खेल प्रतियोगिता में गांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.