घाटशिला, दिसम्बर 27 -- घाटशिला। शुक्रवार को द फाउंडेशन ऑफ रूर्बन डेवलपमेंट के तत्वाधान में घाटशीला प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती आसना पंचायत के लोहामालिया गांव के गरीब एवं अनाथ बच्चों को अत्यंत ठंड के मध्य नजर गर्म वस्त्र (स्वेटर) प्रदान किया गया। कुल 22 बच्चों को गर्म वस्त्र प्रदान किया गया। इसमें सीनू मुर्मू, चंदन मुर्मू, उर्मिला मुर्मू, सुखलाल मुर्मू, कपरा हांसदा, कमला टुडू, जामदार हांसदा, चम्पाई हांसदा, सरस्वती मुर्मू, उषा हेंब्रम आदि बच्चे शामिल थे। इस कार्यक्रम में द फाउंडेशन ऑफ़ रूर्बन डेवलपमेंट के अध्यक्ष रामचंद्र सोरेन, सचिव रंजीत हेंब्रम, कोषाध्यक्ष मंगल टुडू, फाउंडर सनातन मुर्मू एवं ठाकुर मुर्मू शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.