एटा, अगस्त 12 -- एटा, बच्चों के फोटो खींचकर अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को कोर्ट ने जमानत देने से इंकार कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। फिलहाल आरोपी को जेल में ही रहना होगा। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी मुदित गुप्ता पुत्र इन्द्रेश निवासी बाजार कलां थाना जलेसर को पकड़ा था। आरोपी के मोबाइल से कई अश्लील वीडियो बरामद हुए थे। एक वीडियो में बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था। आरोपी पक्ष से अधिवक्ता ने जमानत याचिका दायर की। बुधवार को दोनों पक्ष के अधिवक्ताओं ने दलील पेश की। विशेष लोक अभियोजक श्रीकृष्ण यादव ने जमानत याचिका का विरोध किया। दलील सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एक्सक्लूसिव कोर्ट पॉक्सो एक्ट नरेन्द्र पाल सिंह राणा ने आरोपी मुदित गुप्ता की याचिका खारिज कर दी है।

हिंदी ह...