फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- बुधवार से जिलेभर में स्कूल चलो अभियान की गूंज सुनने को मिली। जसराना में संपन्न प्रमुख आयोजन में अधिकारियों ने स्कूल चलो अभियान का संदेश देते हुए इसका महत्व समझाया। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करते हुए शिक्षा क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत भी किया। इसके अलावा जिलेभर के स्कूलों में लगातार अभियान चलता रहा। कंपोजिट स्कूल जसराना में संपन्न स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने किया। बीएसए आशीष कुमार पांडे ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। वहीं दूसरा चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। बच्चों का प्रवेश परिषदीय स्कूलों में कराने का आह्वान अभिभावकों से किया। सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों की...