बच्चों के प्यार से भावुक हुए मुख्यमंत्री, बोले- यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि
रांची, जून 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजनीति और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर नेताओं का निजी जीवन लोगों की नजरों से ओझल रहता है। लेकिन फादर्स डे के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक भावुक और मानवीय पक्ष सामने आया। अपने दोनों बेटों द्वारा बनाए गए विशेष संदेश और पेंटिंग को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि उनके बच्चों का प्यार, विश्वास और स्नेह है। मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर अपने बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों को साझा करते हुए लिखा-मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का प्यार, उनका विश्वास और उनका स्नेह है। फादर्स डे पर मेरे दोनों बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाया गया यह संदेश और यह आर्ट मेरे लिए अनमोल है। जब बच्चों की भावनाएं इस रूप में सामने आती हैं, तो मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.