बच्चों के प्यार के आगे हार गई इंस्टाग्राम पर हुई मोहब्बत
एटा, मई 26 -- सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रेम कहानी आखिरकार मां की ममता के आगे हार गई। थाना अलीगंज क्षेत्र का यह भावुक मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। चार मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ घर से गई महिला उस समय भावुक हो उठी, जब थाने में बच्चों ने बिलखते हुए मां का हाथ पकड़ लिया और घर लौट चलने की गुहार लगाने लगे। बच्चों की सिसकियां सुनकर वहां मौजूद लोग भी अपनी आंखें नम होने से नहीं रोक सके। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कुछ दिन पहले पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि पत्नी अचानक घर से लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि महिला युवक के साथ चली गई है। बताया गया कि दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ती गई और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। परिवार को इसकी भनक तब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.