उरई, अप्रैल 11 -- उरई। संवाददाता कदौरा ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की शिक्षण और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए इंतजामों को परखा। बच्चों के नामांकन या शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा इसमें लापरवाही मिली तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने प्राथमिक एवं कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय आटा, कन्या प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपराया, प्राथमिक विद्यालय इटौरा, सुरौहती, दशहरी तथा सुनहटा सहित विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने विद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से...