बच्चों के नामांकन में निर्धारित शुल्क से ज्यादा लेने पर होगी कार्रवाई
सीवान, अप्रैल 9 -- (रघुनाथपुर से शशिभूषण )। विद्यालयों के समुचित संचालन में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास को लेकर डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने एक विस्तृत गाइड-लाइन जारी करते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीईओ ने छात्र शुल्क के संबंध में स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से नामांकन, पंजीयन और परीक्षा शुल्क विभाग द्वारा राशि के आलोक में प्राप्त करेंगे। निर्धारित शुल्क से ज्यादा अतिरिक्त राशि की वसूली करने पर संबंधित प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। छात्रों से शुल्क प्राप्त करने पर उन्हें प्राप्ति रसीद भी देना होगा। डीईओ ने सभी प्राथमिक/मध्य/माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.