सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को लेकर सिद्धार्थनगर जनपद ने प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ चलाए गए विशेष नामांकन अभियान के परिणामस्वरूप एक पखवारे में 22064 नवीन प्रवेश के साथ ही जिले को सूबे में दूसरी रैंक प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि से शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रशासन तथा शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में एक अप्रैल से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई थी। इसके साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत बड़े स्तर पर नामांकन कार्यक्रम शुरू किया गया। जिले के सभी ब्लॉकों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर घर-घर सं...