खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिले ने पिछलेे साल की तुलना में इस शैक्षणिक सत्र में बच्चों के नामांकन में शानदार उपलब्धि हासिल की है। खासकर क्लास एक में दाखिला लेने में सूबे में अव्वल रहा है। क्लास एक में इस साल नामांकन प्रतिशत 110.24 रहा। जिसकी बदौलत राज्य में पहला स्थान लाया। उल्लेखनीय है कि डीएम नवीन कुमार के मार्गदर्शन में डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड ने क्लास एक में नामांकन के लिए हेडमास्टरों को कड़ा निर्देश दे रखा था। नामांकन उत्सव पर पृरे राज्य में क्लास एक में बच्चों के दाखिला लेने में खगड़िया जिला अव्वल स्थान पर रहा रहा। जिसके लिए राज्य से डीईओ को सराहनीय पत्र भी मिला। इधर वर्ग एक में नामांकन का डाटा की बात करें तो पिछले वर्ष (2025 -2026) में 26 हजार 673 नामांकन हुआ था। जिसके तुलनात्मक आंकड़े बढ़कर इस वर्ष (2026-2027) में...