भदोही, अप्रैल 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन को लेकर औराई ब्लॉक पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त की है। स्कूल चलो अभियान निकालने के साथ ही स्कूलों के शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर लक्ष्य के सापेक्ष दाखिला कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। औराई ब्लॉक में संचालित कुल सरकारी स्कूलों में अब तक 4400 नए बच्चों का दाखिला हो चुका है। प्रदेश में औराई ब्लॉक प्रथम आने पर शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चल रहा है। इसके तहत अध्यापक गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने का आह्वान कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- स्कूल चलो अभियान के पहला चरण में हुआ बंपर नामांकन इसी क्रम में पूरे प्रदेश में औराई आ...