बच्चों के नशा मुक्ति संदेश प्रस्तुत ने जीता सभी का दिल
बलरामपुर, मई 22 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय ईशावास्यम इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग व संदेशपरक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण 'नशा मुक्ति' विषय पर आधारित नाटक रहा। विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने लोगों को भावुक कर दिया तथा समाज को नशे से दूर रहने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य का सशक्त संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस प्रस्तुति की जमकर सराहना की। विद्यालय के सीईओ अक्षत पाण्डेय के कुशल निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था, अनुशासन और अतिथि सत्कार की सभी ने प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- विवेकानंद स्कूल को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में शामिल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.