रामपुर, अगस्त 23 -- रामपुर के घूघा नदी प्रकरण में शनिवार को नया मोड़ आ गया। बच्चों के नदी पार कर स्कूल जाने की फर्जी तस्वीरें फैलाने में जिलाधिकारी के आदेश के बाद खंड शिक्षाधिकारी ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोप है कि नगीना के सांसद चंद्रशेखर के ट्वीट को सही साबित करने के लिए फर्जी फोटो-वीडियोग्राफी कराकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। जिससे जहां एक ओर समाज में सनसनी फैली, वहीं दूसरी ओर फोटो-वीडियोग्राफी के लिए स्कूली बच्चों को नदी में उतारकर उनकी जान जोखिम में डाली गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। शनिवार की देर रात 9:42 बजे स्वार कोतवाली में खंड शिक्षाधिकारी फोटू लाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि चंद्रशेखर आजाद के एक्स(ट्वीटर) एकाउंट से ट्वीट किया गया कि तहसील स्वार के रुस्तमनगर में स्कूली बच्चों...