नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- बच्चे जब एक साल के हो जाते हैं तो डॉक्टर गाय का दूध पिलाने की सलाह दे देते हैं। हालांकि, कुछ दादी, नानी बच्चों को दूध में चाय पत्ती मिलाकर पिलाने की सलाह देती हैं। ज्यादातर बड़े बुजुर्ग मानते हैं कि ऐसा करने से दूध से होने वाले नुकसानों से बचा जा सकता है और कई तरह की समस्याओं में चायपत्ती वाला दूध फायदेमंद भी साबित होता है। लेकिन क्या डॉक्टर भी बच्चे को दूध पिलाने के इस तरीके को सही मानते हैं। इस बारे में बच्चों की डॉक्टर माधवी भारद्वाज ने अपनी राय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है। जानिए क्या कहती हैं डॉक्टरदूध में चायपत्ती मिलाकर बच्चों को पिलाने पर क्या कहती हैं डॉक्टर डॉक्टर कहती हैं कि उनके पास कई पेशेंट आते हैं जो बच्चे को दूध में पत्ती देने की बात करते हैं। वह कहती हैं दूध में चायपत्ती देने से कोल...