बच्चों के दंत रोग विभाग में दो और डेंटल चेयर की सुविधा
नोएडा, जून 3 -- नोएडा, राजेश शर्मा। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के बच्चों के दंत रोग विभाग में दो डेंटल चेयर की सुविधा बढ़ाई गई थी। अब डेंटल चेयर की संख्या चार हो गई है। लिहाजा अब एक साथ ही अधिक मरीजों का इलाज हो सकेगा, जिससे प्रतीक्षा समय कम होगा। दंत रोग विभाग में एक पोर्टेबल डेंटल यूनिट तथा एक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन भी खरीदी गई है। इन अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से विशेष जरूरतों वाले बच्चों के उपचार और बेहतर तरीके से हो सकेगा। विशेष रूप से ऐसे बच्चों, जो डेंटल चेयर पर बैठकर उपचार के दौरान सहयोग नहीं कर पाते हैं, उनके लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी होगी। दंत रोग विभाग की प्रमुख डॉ. अदिति माथुर ने बताया कि सिंड्रोमिक बच्चों, विकासात्मक या व्यवहारगत चुनौतियों से जूझ रहे मरीजों सहित बहुत कम उम्र के बच्चों को अक्सर जनरल एनेस्थीसिया के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.