कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण कराया जाना बेहद आवश्यक है। तमाम लोग बच्चों को टीका नहीं लगवाते। इन परिवारों को जागरूक करने के लिए गावी संस्था की ओर से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को संस्था के जागरूकता वाहन को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जनपद में बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। इसमें डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, पोलियो, इन्फ्ल्युएंजा, क्षयरोग, रोटा वायरस, निमोनियां आदि से बचाव के लिए टीकाकरण होता है। जिले में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक चलने वाले अभियान में 39 हजार बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसमें दिसंबर तक 30 हजार बच्चों का टीकारण होना था, लेकिन इसमें करीब ढाई हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.