बच्चों के झूला झूलने को लेकर दो पक्ष भिड़े
फतेहपुर, सितम्बर 30 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चौराई गांव में बच्चों के झूला झूलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सोमवार शाम हुई घटना में दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया। मामले में उपनिरीक्षक हरेकृष्ण यादव की ओर से पुलिस ने शमशाद अली, साबिर अली, अलीमून निशा, मोबिना बानो, वारिस अली, आरिफ अली और दूसरे पक्ष की राबिया बानो, सैफ अली, किसमुता निशा और अहमद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.