बुलंदशहर, फरवरी 25 -- बुलंदशहर। क्षेत्र के औखंद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं से झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डिबाई के औखंद गांव में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इसमें पढ़ने वाले कुछ छात्र-छात्राओं से स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई गई। किसी ग्रामीण ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में बच्चे स्कूल ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। यदि विद्यालय स्टाफ की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.