बगहा, फरवरी 15 -- नौतन। थाना क्षेत्र की श्यामपुर कोतराहां पंचायत के रामनगर बैरिया गांव में शनिवार को बच्चों के झगड़े में जमकर मारपीट हुई है। घायल रिजवान खातून ने बताया कि स्कूल में उनका बच्चा गांव के ही ताहिद मियां के बच्चे के साथ झगड़ा कर लिया। इसको लेकर ताहिद मियां और उनकी पत्नी धमकी दे लगे कि कल से तुम्हारा बच्चा स्कूल नहीं जाएगा। इस बात का विरोध करने पर नामजद दोनों व्यक्ति ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज नौतन सीएससी में चल रहा है। इधर, आवेदन के आलोक में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.