बच्चों के झगड़े से बढ़ा विवाद, मुकदमा
शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के बीबीजई हद्दफ मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके दो बेटों पर लगातार उत्पीड़न, धमकी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता दरखशां पत्नी सफवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाली गुलशन तथा उसके पुत्र मुकीम और मुस्तकीम बच्चों के विवाद को लेकर रंजिश मानते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी पक्ष अक्सर झगड़ा करता है और धमकियां देता है। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति और नेत्रहीन ससुर को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी पक्ष उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.