बच्चों के झगड़े में बड़ों के बीच मारपीट, महिला घायल
गोंडा, मार्च 22 -- अलावल देवरिया। राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना धानेपुर ने बताया कि ग्राम पंचायत धुसवा की रहने वली रेनू उम्र 35 वर्ष पत्नी राम अवतार ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम को मेरे व बड़कऊ तिवारी के बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों में विवाद हो गया। इस पर बड़कऊ की पत्नी मेरे घर पर लाठी डंडा लेकर आई और मारपीट करने लगी। मुझे बचाने आई मेरी लड़की धूपा (13) से मारपीट की, जिससे हम दोनों को गहरी चोटें आई हैं । पीड़िता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.