बच्चों के झगड़े में बड़ों की मारपीट,पांच घायल
बरेली, मार्च 13 -- हाफिजगंज। रिठौरा में बच्चों के आपसी झगड़े ने बड़ों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएचसी नवाबगंज भेज दिया है। कोतवाली हाफिजगंज क्षेत्र के कस्बा रिठौरा वार्ड नंबर-4 निवासी सुरेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह उनका चार वर्षीय नाती सतीश पड़ोसी हरीश कुमार के छह वर्षीय बेटे के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों बच्चों में कहासुनी हो गई, जिस पर पड़ोसी बच्चे ने सतीश को पीटना शुरू कर दिया।आरोप है कि जब सुरेश चंद्र बच्चों को छुड़ाने पहुंचे तो हरीश कुमार, उसकी पत्नी पूजा व अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट शुरू कर दी। सुरेश चंद्र को पिटता देख परिवार के अन्य सदस्य बचाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.