मेरठ, मार्च 14 -- किठौर कस्बे के मोहल्ला बड़वालियान में बच्चों के विवाद ने तनावपूर्ण मोड़ ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया। पीड़ित याकूब पुत्र शफीक ने फरियाद, फरदीन पुत्र उस्मानऔर उनके रिश्तेदार कैफ पुत्र महबूब निवासी बोंद्राको नामजद किया है। याकूब ने बताया कि उसके बच्चों का फरियाद-फरदीन के बच्चों से विवाद हुआ। बीच-बचाव में याकूब की मां ने हस्तक्षेप किया। कुछ देर बाद आरोपी अपने रिश्तेदार कैफ को लेकर याकूब के घर पहुंचे और मां से गाली-गलौच की। शाम को याकूब घर लौटा तो मां ने सारी घटना सुनाई।शिकायत के इरादे से याकूब उस्मान के घर गया, तभी कैफ ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चूक गई, लेकिन फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी भुगत लेने की धमकी देकर भाग निकले। याकूब का आरोप है कि कैफ लगात...