बच्चों के झगड़े को लेकर उपजे विवाद में महिला को गोली मारी, हालत गंभीर
आरा, जून 2 -- -नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीवी जान के हाता में सोमवार की देर रात हुई घटना
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई -झगड़ा शांत होने के बाद पड़ोस के एक युवक पर गोली मारने का आरोप -आरा में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी महिला को पटना रेफर किया गया -घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन और आरोपित की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित बीवी जान के हाता में सोमवार की रात बच्चों के झगड़े को लेकर उपजे विवाद में एक महिला को गोली मार दी गयी। गोली महिला के पेट में लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। शहर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी महिला मौलाबाग बीवी जान के हाता निवासी धनजी कुमार की 21 वर्षीया पत्नी सपना देवी है। गोली मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.