भभुआ, फरवरी 11 -- विज्ञान आधारित निबंध, क्विज व भाषण प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा विजेता छात्राएं राज्य स्तर पर करेंगे कैमूर का प्रतिनिधित्व, अफसरों ने बढ़ाया उत्साह (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। विज्ञान दिवस 2025-26 के अवसर पर बुधवार को जिला शिक्षा भवन के सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताएं उत्साह, अनुशासन और प्रतिभा का शानदार संगम बन गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में जिले भर के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता तथा कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए लिखित क्विज और भा...