गोंडा, फरवरी 28 -- गोण्डा, संवाददाता। परसपुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय अभईपुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अभ्युदय का आयोजन किया। मुख्य अतिथि बीएसए अमित कुमार सिंह और बीईओ चंद्र भूषण पांडे रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम अन्तर्गत आर्ट क्राफ्ट गैलरी, ऐतिहासिक व भौगोलिक गैलरी, साइंस गैलरी, व्याख्यान एआई, डिजिटल क्लासरूम प्रदर्शन विद्यालय की बाल संसद ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने कवि सम्मेलन, गणेश वंदना, नारी शक्ति, लवकुश कांड का मंचन किया। इसके साथ-साथ मेरा नाम जोकर पर भी मंचन किया गया। बीएसए ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से विभिन्न कलाओं का संगम होता है। इस अवसर पर अशोक कुमार पांडे, यशवंत पाण्डेय, अवधेश त्रिपाठी, अतुल शुक्ला, विजय पांडे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.