मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी, निसं। बच्चों के गले से सोने का हनुमानी निकालने के मामले में नगर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश लखौरा थाना क्षेत्र के नौरंगिया सेमरहिया गांव निवासी संजय कुमार है। उक्त जानकारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के पास से स्कूटर, सोने का हनुमानी का लॉकेट व ब्लेड बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश स्कूटी गाड़ी से भीड़भाड़ वाले स्थान जैसे हॉस्पिटल, बस स्टैंड, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि जगहों पर जाकर छोटे-छोटे बच्चों के गले में पहना हुआ हनुमानी लॉकेट काटकर भाग जाता था। बताया जाता है कि नगर थाना चौक स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक में इलाज कराने आए बच्चे के गले से बदमाश ने हनुमानी निकाल ली थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.