मुजफ्फरपुर, मई 10 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से लौट रहे बच्चों के गले से लॉकेट काटने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों की निशानदेही पर लॉकेट खरीदने वाले आभूषण व्यवसायी महुआ थाने के वार्ड तीन निवासी राजन साह को भी पुलिस ने दबोचा है। उसके पास से कुछ लॉकेट भी बरामद हुए हैं।गिरफ्तार बदमाशों में गोरौल थाने के सोंधो निवासी नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार, इस्माइलपुर निवासी मो. तालिम आलम शामिल हैं। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राजकीय मिडिल स्कूल फतेहपुर से पढ़कर लौट रहे आठ वर्षीय यश कुमार के गले से बदमाशों ने लॉकेट काट लिया था। सूचना पर पुलिस लगातार इलाके में छापेमारी कर रही थी।थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश विद्यालय के समय गाड़ी से सड़क पर घूमते रहते थे। स्कूल से...