कौशाम्बी, जून 2 -- महेवाघाट के भारतपुर गांव में रविवार को बच्चों के विवाद में परिजन भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। भारतपुर निवासी विनोद कुमार निषाद पुत्र स्व. पंडा निषाद और गांव की ही शांती देवी पत्नी राकेश कुमार के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। रविवार को दोनों परिवार के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई। शिकायत मिलने पर दोनों परिवार एक-दूसरे को गाली देते हुए मारपीट पर उतर आए। एसआई समरजीत वर्मा ने सोमवार को जांच के बाद प्रकरण में विनोद कुमार निषाद और शांती देवी व शांती की बेटी कुसुमा देवी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...