लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- सोमवार को रमुआपुर गांव में बच्चों की लापरवाही से गेहूं के एक खेत में आग लग गई। इससे दो किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल करीब एक एकड़ जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सोमवार अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे गांव के कुछ बच्चे खेल-खेल में नेमादेवी के खेत में गेहूं के दाने भूनकर खा रहे थे। तभी तेज हवा चलने से आग भड़की आग ने खेत में लगी फसल को जला दिया। आग ने पड़ोसी किसान जगदीश के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे फसल जल गई। आग देख मदद को वहां पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया और आग को आगे और खेतों में फैलने से रोका। तब तक दोनों किसानों को करीब एक एकड़ गेहूं की फसल का नुकसान हो चुका था। लेखपाल अंशुल श्रीवास्तव ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट अफसरों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.