खगडि़या, फरवरी 27 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मानसी रेलवे जंक्शन पर गुरुवार को नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। बिहार पुलिस सप्ताह जन जागरूकता अभियान के दौरान गुरुवार को मानसी रेल थानाध्यक्ष रवि भूषण की अध्यक्षता में प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यात्रियों को संबोधित करते हुए नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत ने कहा कि आप अपने बच्चों को कहां ले जाना चाहते हैं ये आपको तय करना पड़ेगा। अच्छे शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि की ओर ले जाना चाहते हंै तो अभी सें किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन बंद करें। बच्चों को सही रास्ते पर ले जाने से पहले अभिभावक को स्वयं सही रास्ते पर चलना होगा। वहीं संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा...