अंबेडकर नगर, सितम्बर 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ।प्रशिक्षण राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानि आरबीएसके टीम का हुआ। इनमें चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल रहा। एसीएमओ डॉ रामानंद सिद्धार्थ, डिप्टी सीएमओ डॉ आशुतोष सिंह, आरबीएसके टीम के नोडल डॉ दिग्विजय सिंह, डीपीएम कमलेश कुमार शर्मा और डीईआईसी मैनेजर सुनील वर्मा के सहयोग से प्रशिक्षण कैन किड्स संस्था दिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण में 36 चिकित्सकों एवं 33 पैरामेडीकल स्टॉफ ने हिस्सा लिया। उद्वेश्य बच्चों में कैंसर के मामलों की जल्द पहचान और समय पर रेफरल की प्रक्रिया को बेहतर बनाना था। प्रीति रस्तोगी सीनियर प्रोग्राम मैनेजर ने कैन किड्स संस्था के काम और कैंसर से पीड़ित बच्चों व उनके परिवारों को इलाज, देखभाल और व्यापक सहायता सेवाएं...