बक्सर, अप्रैल 5 -- शौच के लिए देर शाम निकली थी मां-बेटी,तभी महिलाओं ने दिया घटना को अंजाम हत्या की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस,शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेजा घर में चल रही थी बेटे की शादी की तैयारी,हत्या के बाद मातम में तब्दील हुआ खुशी का माहौल फोटो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।बच्चों के मामूली विवाद में एक महिला अपने दो बेटियों के साथ हमला कर 44 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी।यह घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरुआ गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के समीप शनिवार की देर शाम घटित हुई।हत्या की खबर फैलते ही गांव सनसनी फैल गई। वहीं मृतक महिला के घर पर मातम पसर गया।हत्या की खबर पर डीएसपी पोलस्त कुमार के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी महिला और उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार कर लिया है।पोस्टमार्टम के बाद श...