फतेहपुर, सितम्बर 21 -- फतेहपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अस्ती में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पहुंचे। विद्यालय के बच्चों ने स्वयं तैयार किए सुंदर गुलदस्ते व बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। एसपी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षिक जानकारी और सामान्य ज्ञान को परखा। बच्चों ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए, जिस पर एसपी ने उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और ज्ञान की सराहना की। एसपी ने बच्चों को अपने हाथों से हाउस ड्रेस और आईकार्ड वितरित किए, जिससे उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विद्यालय की स्वच्छता, अनुशासन, साज-सज्जा, शैक्षिक वातावरण और बच्चों की सक्रिय सहभागिता की भी प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार देने पर जोर विद्यालय के विकास में प्रधानाध्यापिका आसिया फारूक...