बरेली, फरवरी 13 -- बरसेर। गांव के पास खेल रहे बच्चों को एक वैन से आए कुछ लोगों ने अपहरण का प्रयास किया। पुलिस बच्चों उनके परिजनों और एक रिश्तेदार को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे अफवाह मान रही है, वहीं गांव में इसको लेकर दहशत है। शुक्रवार को दोपहर बाद केसरपुर के नासिर के दो बच्चे सुबहान, अल्तमस और पड़ोस के मोहम्मद आलम के दो बच्चे सोहिल व भूरा गांव के बाहर खेल रहे थे। तभी बच्चों के एक वैन में अपहरण कर ले जाने की सूचना फैली। सूचना पर मौके पर पुलिस की दो गाड़ियां पहुंचीं। इसके अलावा मार्गों पर भी पुलिस ने पहरा लगा दिया। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में बच्चे पड़ोसी गांव शहबाजपुर के पास एक पीपल के पेड़ के पास मिल गए। वहीं आसपास बच्चों के शहबाजपुर का एक व्यक्ति भी था, मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस बच्चों, उनके परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.