कटिहार, फरवरी 12 -- मनिहारी नि स फतेनगर पंचायत के महुअर गांव में बुधवार की सुबह दस बजे के आस-पास बच्चे के अपहरण की अफवाह पर सैकड़ों ग्रामीण उग्र होकर तीन लोगो को बंधक बना लिया। तीनो बंधक बनाये गए लोग अलग समुदाय के थे। हंगामा और बंधक बनाने की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी तो आनन फानन में सभी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को शांत करने में जुट गए। घटना स्थल पर ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बच्चे प्राइवेट कोचिंग कर घर लौट रहे थे। इसी बीच एक एनजीओ के कुछ कर्मियो ने चापाकल के पास बच्चों को बुलाकर उनका फोटो खिचवाने लगे। इस बीच कुछ बच्चों ने गांव में जाकर पांच बच्चों का अपहरण कर लेने की अफवाह फैला दिया। अफवाह पर सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरूष एकत्रित हो गए। सभी ने एनजीओ कर्मियो को बंधक बनाकर मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज ...