बरेली, मार्च 31 -- बरेली। मोहल्ला कोट निवासी तौफीक उद्दीन ने बारादरी थाने में शाहदाना निवासी फैजुल उर्फ बाबू, मुनव्वर, मुन्ना, शबाव और फैजुल के एक साथी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। तौफीक उद्दीन का आरोप है कि 28 मार्च को विवाद होने पर आरोपियों ने पुलिस से दबाव बनवाकर समझौता करा लिया। उसके बाद से आरोपी उन लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 29 मार्च की रात मुन्ना व शबाव ने उनके घर पथराव भी किया। अब आरोपी कोचिंग जाते समय उनके बच्चों को उठा लेने और हत्या की धमकी दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.