प्रयागराज, अप्रैल 4 -- श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शनिवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण, शिक्षण पद्धति तथा नियमों से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने अभिभावकों को विद्यालय की कार्यनीति, शिक्षण पद्धति आदि की जानकारी दी। अभिभावकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर पर सकारात्मक वातावरण प्रदान करें, उनके अध्ययन में रुचि लें, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...