नवादा, मई 21 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार के मार्गदर्शन में लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर चिल्ड्रेन के सदस्यों की समिति के पुनर्गठन के संबंध में उनके प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित कर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा कि एलएसयूसी के सदस्यों की सहमति के बाद उक्त समिति का गठन किया गया है। उन्होंने सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में बच्चों के अधिकारों से संबंधित विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में राजेश कुमार सिन्हा, मो.साजिद अयुब खान, अमन जैन, चन्द्रशेखर सिंह, डॉ.संजय कुमार मिश्रा, सुनीता कुमारी, निशा गुप्ता तथा पारा विधिक स्वयंसेवक अजय कुमार अकेला, आशुतोष कुमार, विकास सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। (नवादा से राजेश मंझवेकर)

हि...