मऊ, दिसम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। जनपद के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अब ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक घर-घर जाकर कुंडी खटकाएंगे, इसके साथ स्कूल के विकास पर जोर देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों के साथ प्रधानाध्यापकों की एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ 19 पैरामीटर पर कायाकल्प करने सहित बच्चों के आधार कार्ड की सीडिंग का कार्य अब ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी देते हुए सहयोग लिया जाएगा। जनपद के 1208 परिषदीय स्कूलों के लिए ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण जनपद की सभी ब्लॉक स्तर तीन घंटे का कराया जाएगा। प्रशिक्षण के शिविर में उन्हें बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए घर घर संपर्क करेंगे, तथा बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.