बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर मेडिकल किट बांटी
नोएडा, जून 6 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पानीपत रिफाइनरी) की सीएसआर पहल के तहत दादरी के 11 सरकारी विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। अभियान साक्षर हम फाउंडेशन, कैलाश अस्पताल और बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1200 छात्रों के आंख, नाक, दांत और सामान्य स्वास्थ्य जांच की। बच्चों को पौष्टिक अल्पाहार और मेडिकल किट भी वितरित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.