मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय रीफ्रेशर प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का समापन गुरुवार को हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले सकरा, मड़वन एवं मुशहरी प्रखंड को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सकरा प्रखंड ने सर्वाधिक 47,384 बच्चों की स्क्रीनिंग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मड़वन ने सर्वाधिक 136 बच्चों को डीआईसी रेफर कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। मुशहरी प्रखंड ने 1,353 बच्चों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के आधार पर रेफर कर बेहतर कार्य निष्पादन का परिचय दिया है। प्रशिक्षण सत्र में स्क्रीनिंग प्रक्रिया, रेफरल तंत्र, डीआईसी में उपचार की व्यव...