मधेपुरा, मार्च 31 -- मधेपुरा, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित थीम "प्रवेश से प्रगति तक : विद्यालय और अभिभावक साथ साथ " के तहत जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। पीटीएम में मुख्य रूप से बच्चों की प्रगति पर चर्चा की गई तथा वार्षिक मूल्यांकन-2025-26 के प्रगति पत्रक बच्चों को प्रदान किए गए। बताया जा रहा है कि कक्षा-पंचम और अष्टम के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र वितरण करने, नए शैक्षणिक सत्र-2026-27 में अधिक से अधिक नामांकन और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने पर माता पिता व अभिभावकों से चर्चा की गई। नए नामांकन के लिए बच्चों का आधार कार्ड, बच्चों के माता एवं पिता दोनों का आधार कार्ड, माता-पिता-बच्चों का बैंक अकाउंट (पासबुक) की छाया प्रति, दो पासपोर्ट साईज फोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.