संतकबीरनगर, अप्रैल 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम का मिजाज तल्ख होता जा रहा है और बच्चों की सेहत भी उतनी ही तेजी के साथ खराब हो रही है। डायरिया कहर बरपा रही है। दो दर्जन से अधिक बच्चे वार्ड में भर्ती हैं। बच्चों की हालत खराब होने के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉ. सुनील कुमार और डॉ. डीपी सिंह की निगरानी में बच्चों का इलाज चल रहा है।पीआईसीयू और वार्ड मिलाकर वर्तमान में दो दर्जन से अधिक बच्चे वार्ड में भर्ती हैं। हालात खराब होने पर पहले बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती किया जाता है और सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट कर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- UP Weather: लखनऊ का पारा जा सकता 43 डिग्री के पार, हीटवेव से इन जिलों में 50 डिग्री तक महसूस हुई गर्मी इसके अलावा एक दर्जन बच्चे एनआरसी में भर्ती हैं,...