अलीगढ़, दिसम्बर 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। तापमान गिरते ही सर्दी, जुकाम, खांसी और निमोनिया के मामले तेजी से बढ़े हैं। हालत यह है कि सरकारी अस्पतालों के बच्चा वार्ड में रोज नए मरीज पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम की ठिठुरन, ठंडी हवा और बदलते मौसम ने छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर डाला है। चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज और सावधानी न बरती गई तो मामूली सर्दी भी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। मलखान सिंह जिला अस्पताल में हर रोज 30 से 40 बच्चे सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें कई बच्चों को सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार और सीने में जकड़न की समस्या भी सामने आ रही है। डॉक्टरों के अनुसार यह सभी लक्षण निमोनिया की ओर इशारा कर सकते हैं, जिसे नजरअं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.