गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुरुग्राम की सह-सचिव निशा ने शुक्रवार को बाल देखभाल संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी दैनिक दिनचर्या, शिक्षा, खानपान तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही संस्थान में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने संस्थान में बच्चों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई और स्वच्छता का जायजा लिया। साथ ही बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन व आहार संबंधी सुविधाओं की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान संस्थान में स्वच्छ पेयजल, पंखे और कूलर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध मिलीं। उन्होंने संस्थान में रजिस्टर भी चेक किए, जो निर्धारित मानकों के अनुसार सुव्यवस्थित और अपडेट पाए गए। बच्चों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। मुख...