दुमका, अप्रैल 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक 'सी' के प्रथम तल पर निर्मित पालना घर (क्रेच) का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यरत महिलाओं की सुविधा, बच्चों की सुरक्षित देखभाल एवं उनके समुचित पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पालना घर की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि पालना घर में 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं बाल-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। यहां बच्चों के लिए खेल-कूद की सामग्री, विश्राम की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, पोषण युक्त आहार, शौचालय एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं देखभाल की व्यवस्था भी की गई है, ताकि उनके समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।उपायुक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.