नई दिल्ली, जुलाई 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार ने जनकपुरी स्थित एक निजी स्कूल के प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उसे यह नोटिस छात्रों की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही, अवैध शाखा संचालन और वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में जारी किया गया है। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शिक्षा निदेशालय को स्कूल के प्रबंधन ट्रस्ट और उसके पदाधिकारियों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, स्कूल को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दिल्ली में अब प्राइवेट स्कूलों को आसानी से मिलेगी मान्यता; नई व्यवस्थाएं क्या? मंत्री ने बताया कि शिक्षा निदेशालय की विभिन्न समिति...