बच्चों की सुरक्षा पर कैसे रहेगी नजर; दिल्ली में MCD के स्कूलों को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट, शाहदरा का बुरा हाल
नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली में नगर निगम (MCD) द्वारा संचालित स्कूलों को लेकर एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है, जिसने इन स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट से पता चला है कि, दिल्ली नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इन स्कूलों में लगे कुल CCTV कैमरों में से लगभग 21 प्रतिशत कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम AMC (सालाना मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट) के जरिए इस समस्या को हल करने की योजना बना रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के 12 जोन में मौजूद MCD के स्कूलों में कुल 3,202 कैमरे लगे हुए हैं, जिनमें से फिलहाल लगभग 21.3 प्रतिशत यानी 682 कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सबसे ज्यादा कैमरे शाहदरा नॉर्थ जोन के स्कूलों में खराब पड़े हैं, यहां 242 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.